[search_modal1]
Search
[search_modal1]

All Other Jobs

UPSSSC भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया: PET Login, Application Form, Fee Payment Details

UPSSSC Combined Subordinate Services Main Exam 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने विज्ञापन संख्या 07-परीक्षा/2026 के तहत संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/08 के लिए विभिन्न विभागों में कुल 2285 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

पात्रता एवं आवेदन शर्तें

  • केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो विज्ञापित पद के लिए निर्धारित अनिवार्य योग्यता रखते हों।
  • अभ्यर्थी का PET-2025 (Preliminary Eligibility Test-2025) में शामिल होना आवश्यक है।
  • उम्मीदवार के पास आयोग द्वारा जारी PET-2025 स्कोर कार्ड होना चाहिए।

मुख्य परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया

  • मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के Normalized Score के आधार पर मेरिट अनुसार की जाएगी।
  • केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा।
  • जिन उम्मीदवारों के Absolute Score या Normalized Score शून्य, शून्य से कम या Negative होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

Under Investigation (UI) एवं Provisional अभ्यर्थी

  • PET-2025 परिणाम में Under Investigation (UI) अथवा Provisional चिह्नित उम्मीदवारों को आवेदन की औपबंधिक (Provisional) अनुमति दी जा सकती है।
  • ऐसे अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग एवं चयन प्रक्रिया आयोग की जांच/अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।
  • आयोग द्वारा अंतिम निर्णय आने तक उनकी उम्मीदवारी अस्थायी रूप से मान्य मानी जाएगी।

Application fee

Rs. 25 for all category candidates

Schedule

विवरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा प्रारम्भ होने की तिथि29 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा / आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि18 जून 2026
शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि25 जून 2026

सारिणी-1 : कुल विज्ञापित 2285 पदों के सापेक्ष लम्बवत आरक्षण विवरण

क्र.सं.विभाग का नामपदनामवेतन स्तर / वेतनमानURSCSTOBCEWSकुल पदपद प्रकृति
1निदेशालय कोषागार, उत्तर प्रदेशसहायक कोषागार लेखाकारलेवल-5, ₹29,200 – ₹92,300278751712454548स्थायी
2सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेशलेखा परीक्षकलेवल-5, ₹29,200 – ₹92,300 (बैंड-1, ग्रेड पे ₹2800)17087601121419स्थायी

सारिणी : अधियाचित कुल रिक्त पदों का आरक्षणवार विवरण

क्र.सं.विभाग का नामपदनामवेतन स्तर / वेतनमानURSCSTOBCEWSकुल पदपद प्रकृति
3राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद, उत्तर प्रदेशअमीन / नीलामकर्तालेवल-5, ₹29,200 – ₹92,3001496517632323स्थायी
4नगर निकाय निदेशालय, उत्तर प्रदेशअधिशासी अधिकारीलेवल-6, ग्रेड-पे ₹4200 (₹35,400 – ₹1,12,400)1013087820238स्थायी व अस्थायी
5राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद, उत्तर प्रदेशलिपिक सह रोकड़िया / सहायक लेखा लिपिकलेवल-4, ₹25,500 – ₹81,100542984035229स्थायी
6कार्यालय चकबंदी आयुक्त, उत्तर प्रदेशसहायक चकबन्दी अधिकारीलेवल-6, ₹35,400 – ₹1,12,400772074024168स्थायी व अस्थायी
7उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उ०प्र० कानपुरसहायक आयतीकरण अधिकारी / सहायक प्रबन्धक (गैरतकनीकी)लेवल-6, ₹35,400 – ₹1,12,400541394018134अस्थायी

अधियाचित कुल रिक्त पदों का आरक्षणवार विवरण

क्र.सं.विभाग का नामपदनामवेतन स्तर / वेतनमानURSCSTOBCEWSकुल पदपद प्रकृति
8उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उ०प्र०, कानपुरसहायक प्रबन्धक (गैरतकनीकी) (विशेष चयन)लेवल-6, ₹35,400 – ₹1,12,400100203अस्थायी
9उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊकेन्द्र प्रभारीलेवल-5, ₹5,200 – ₹20,2003735220599अस्थायी
10परिवार कल्याण महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊजिला प्रतिरक्षण अधिकारीलेवल-6, ₹35,400 – ₹1,12,4001912112246स्थायी व अस्थायी
11राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद, उत्तर प्रदेशमण्डी पर्यवेक्षक श्रेणी-2लेवल-6, ₹35,400 – ₹1,12,4001912112246स्थायी

UPSSSC आवेदन प्रक्रिया 2026 – आवेदन कैसे करें?

1. PET रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन

अभ्यर्थी को PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग कर लॉगिन करना होगा। लॉगिन हेतु पंजीकृत मोबाइल नंबर/ईमेल पर प्राप्त OTP के माध्यम से प्रमाणीकरण किया जाएगा।

2. आवेदन (Application Form)

लॉगिन करने के बाद अभ्यर्थी की PET-2025 में दर्ज व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पिता/पति का नाम, माता का नाम, श्रेणी, EWS, आरक्षण विवरण, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि स्वतः प्रदर्शित होंगे।

अभ्यर्थी को विज्ञापित पद/पदों का चयन (Select) करना अनिवार्य होगा। जिन पदों का चयन नहीं किया जाएगा, उनके लिए दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़कर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे निर्धारित शैक्षिक योग्यता, अन्य अर्हताएं एवं आयु सीमा को पूरा करते हैं।

चयनित पदों के लिए अभ्यर्थी को अपनी शैक्षिक योग्यता सम्बन्धी विवरण जैसे बोर्ड/विश्वविद्यालय का नाम, उत्तीर्ण वर्ष, रोल नंबर/प्रमाणपत्र संख्या, प्रमाणपत्र जारी होने की तिथि एवं प्राप्तांक आदि दर्ज करने होंगे।

सभी विवरण भरने के बाद Verification Code दर्ज कर Submit बटन पर क्लिक करना होगा। सफल सबमिशन के बाद 11 अंकों की पंजीकरण संख्या सहित आवेदन पत्र प्रदर्शित होगा। अभ्यर्थी इसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

3. फोटो एवं हस्ताक्षर

PET-2025 में अपलोड की गई फोटो एवं हस्ताक्षर स्वतः प्रदर्शित होंगे। इसमें किसी प्रकार का संशोधन या परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा। फोटो एवं हस्ताक्षर देखने के बाद अभ्यर्थी Continue बटन पर क्लिक करके अगले चरण में जाएंगे।

4. अन्य विवरण (Other Details)

इस भाग में अभ्यर्थी को चयनित पदों की वरीयता (Preference) भरनी होगी तथा अधिमानी अर्हता (यदि लागू हो) के लिए Yes/No विकल्प चुनना होगा। स्थायी एवं पत्राचार पता भी स्वतः प्रदर्शित होगा।

5. घोषणा (Declaration)

अभ्यर्थी को घोषणा-पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा। सहमति होने पर सभी आवश्यक Checkbox को टिक करना होगा, फिर Verification Code दर्ज करके Save and Submit बटन पर क्लिक करना होगा।

6. शुल्क भुगतान एवं आवेदन सबमिशन

अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क का भुगतान Credit Card, Debit Card, Internet Banking, UPI अथवा SBI e-Challan के माध्यम से कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से भुगतान स्वीकार नहीं होगा।

शुल्क का सफल भुगतान एवं समायोजन होते ही आवेदन पत्र स्वतः सबमिट हो जाएगा। अभ्यर्थी आवेदन पत्र को डाउनलोड एवं प्रिंट अवश्य कर लें।

यदि भुगतान के बाद आवेदन पत्र प्रदर्शित नहीं होता है, तो अभ्यर्थी “Update Your Transaction ID by Double Verification” विकल्प के माध्यम से लॉगिन कर Verify Transaction ID प्रक्रिया पूर्ण करें।

यदि भुगतान असफल रहता है, तो Payment Acknowledgement Receipt (PAR) प्रदर्शित होगी। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी दोबारा लॉगिन करके Application Fee Deposition विकल्प से शुल्क जमा कर सकते हैं।

तकनीकी समस्या या अन्य कारणों से शुल्क जमा होने की स्थिति में भी अभ्यर्थी अंतिम तिथि तक वेबसाइट पर उपलब्ध Update Your Transaction ID by Double Verification एवं Application Fee Deposition विकल्पों का उपयोग करके भुगतान प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

FAQs

What is the UPSSSC Mains Exam?

The UPSSSC Mains Exam is the main written examination conducted by the उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) for recruitment to various posts after shortlisting candidates through PET scores.

Who can apply for the UPSSSC Mains Exam 2026?

Only candidates who appeared in PET-2025, possess a valid PET score card, and meet the required educational qualifications and age criteria can apply.

How are candidates shortlisted for the UPSSSC Main Exam?

Candidates are shortlisted based on their PET normalized score and merit ranking decided by UPSSSC.

Can candidates with zero or negative PET scores apply?

No. Candidates securing zero, below zero, or negative marks in PET normalized/absolute score are generally not shortlisted for the main examination.

What details are auto-filled in the application form?

Personal details entered during PET registration, such as name, category, date of birth, mobile number, email, and address, are usually auto-displayed.

Leave a comment